भाजपा सरकार में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद जैदपुर थाने से चंद कदम की दूरी पर दबंग कर रहा अवैध निर्माण

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

जैदपुर बाराबंकी। दबंगों द्वारा सार्वजनिक कब्रिस्तान पर जबरन कब्जा किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। सैकड़ों लोगों के विरोध करने वक्फ बोर्ड व कोतवाली पर लिखित तहरीर देकर अवैध निर्माण कार्य रोके जाने की मांग की है। शिकायत के बावजूद भी जैदपुर पुलिस निर्माण कार्य को नही रोक रही है।जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त हो रहा है।


मामला जैदपुर थाना कोतवाली के जैदपुर सफदरगंज मुख्य मार्ग पर नई ईदगाह स्थित कब्रिस्तान गाटा संख्या 1618 जिसका रकबा 0.535 का है जबकि वक्फ बोर्ड में उक्त कब्रिस्तान दर्ज है। कब्रिस्तान की भूमि पर अफसाना बानो व पति फिरोज अहमद पहले तिरपाल तान कर तकियादारी का कार्य कर रहे थे। उसके बाद अफसाना व फिरोज ने चोरी चोरी पक्का निर्माण कराना शुरू कर दिया है। जैसे ही कब्रिस्तान के पश्चिम हिस्से मुख्य रोड की जानिब जबरन निर्माण कार्य कराना शुरू किया तो कब्रिस्तान के सैकड़ों लोगों ने उस पर आपत्ति जताई है। आनन फानन अवैध निर्माण करा रहे अफसाना व फिरोज के खिलाफ नगर के सैकड़ों लोगों ने वक्फ बोर्ड सहित स्थानीय थाना कोतवाली को सूचना दी है। परन्तु शिकायत के बावजूद भी पुलिस कोई सुनवाई नही कर रही है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार रघुवंशी ने बताया कि निर्माण कर रहे लोगों का कहना है कि वर्षों से हम लोग रह रहे है। वहीं कब्जा कर रहे अफसाना का कहना है कि गढी कदीम के मियां द्वारा मेरे पास लिखित कागजात मौजूद है वही लेखपाल का भी नाम निर्माण कर्ता ने बताया है।

Don`t copy text!