भारत नेपाल की सरहद पर 800 ग्राम अफीम सहित नेपाली महिला को किया गिरफ्तार

42वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जनपद- बहराइच |

भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के जवान मुस्तैदी के साथ तैनात है । भारत नेपाल सीमा पर एस एस बी 42 वी वाहिनी की सीमा चौकी रुपैडिहा के द्वारा चेकिंग फ्रिस्किंग ड्यूटी के दौरान 01 नेपाली महिला को 800 ग्राम अफीम के साथ पकड़ लिया गया | उल्लेखित अफीम नेपाल से भारत को लाया जा रहा था तथा एसएसबी 42वी वाहिनी एवं स्थानीय पुलिस के संयुक्त अभियान में पकड़ा गया |
बीते देर शाम को एसएसबी 42वी वाहिनी की सीमा चौकी रुपैडिहा के कार्मिक स्थानीय पुलिस के साथ चेकिंग फ्रिस्किंग ड्यूटी कर रहे थे तभी नेपाली महिला नेपाल से भारत को आती दिखाई दी | कार्मिकों को नेपाली महिला संदिग्ध लगी | जब एसएसबी की महिला कार्मिक के द्वारा रुकने का इशारा किया गया तो पीछे मुड़कर भागने लगी | महिला को पकड़ लिया गया तथा पूछ ताछ के दौरान महिला ने अपना नाम गीता डी.सी. पत्नी किरण डी.सी. उम्र- 37 वर्ष , ग्राम- भुर, वार्ड संख्या 06 , जनपद- जाजरकोट, नेपाल बताया तथा जब भागने का कारण पूछा गया तो महिला ने अपने बैग में अफीम होने की बात कही | महिला के पास से 800 ग्राम अफीम बरामद हुई | तत्पश्चात सभी औपचारिकता पूर्ण करने के उपरांत पकड़ी गयी नेपाली महिला तथा अफीम को पुलिस स्टेशन रुपैडिहा को सुपुर्द कर दिया गया |

Don`t copy text!