सुरसा,हरदोई।सुरसा थाना क्षेत्र के बडौंआ गांव निवासी देवेंद्र गुप्ता पुत्र रामस्वरूप के बंद पड़ें मकान में शुक्रवार रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई,आग की लपटे उठने पर मोहल्ले वालों की घटना की जानकारी हुई।जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई,दो घटें की कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पाया ,लेकिन तब तक आग से नगदी सहित गृहस्थी का लाखों सामना जलकर राख हो चुका था।सुरसा थाना प्रभारी व फायरब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची।
बड़ौआं गांव निवासी देवेंद्र गुप्ता करीब तीन वर्षों से दिल्ली में परिवार सहित रहकर मेहनत मजदूरी करते हैं। गांव वालें मकान में उनकी गृहस्थी का सारा सामान रखा है।उनके छोटे भाई रामसेवक गुप्ता व मोहल्ले के बडडके गुप्ता वंशीलाल गोविंद सुरेंद्र आदि ने बताया की वह सभी मोहल्ले में बैठकर चुनाव की चर्चा में लगे हुए थे।तभी देवेंद्र के बंद पड़े मकान के कमरे से आग की तेज लपटें उठती देंखी तो हड़कंप मच गया,घटना की सूचना पर देवेंद्र के छोटे भाई आदि मौके पर पहुंचे और फोन से घटना की सूचना देवेंद्र की ,। वहीं घर में ही एक गैस सिलेंडर भी भरा हुआ रखा था,जब लोग घर में घुस तो पटाखों की जैसी तेज आवाजें भी उठने लगी, दर्जनों लोगों जैसे तैसे पुलिस के साथ मिलकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन आग से तब तक दो कमरों में रखी सारी गृहस्थी जलकर राख हो चुकी थी। देवेन्द्र ने फोन पर बताया की उसने मकान बनवाने के लिए करीब डेढ़ लाख रूपये वहीं रखें थे। स्वजनों के अनुसार नगदी सहित करीब चार लाख का सामान राख हो गया।
इनसेट-स्वजनों के अनुसार चोरी के बाद दिया गया आगजनी की घटना को अंजाम।आग बुझाने के दौरान ही लोगों ने देखा की मकान के पीछे पड़ोस निवासी मनोज कुमार के खाली पड़े मकान के गेट का दरवाजा खुला पड़ा था।और देवेंद्र के घर में लगी एक फैन किट मनोज की छत पर पड़ी थी। देवेन्द्र के सामान रखें वाले कमरे के गेट का ताला भी खुला पड़ा था।जिससे अनुमान है की चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद उसको छिपाने के लिए चोरों ने मकान में आग लगा दी ।
Related Posts

