सिलाई कढ़ाई सीखकर बेटियाँ बनेगी आत्मनिर्भर, भविष्य में पाएंगी रोजगार

सुरसा,हरदोई।मिशन शक्ति के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय म्योनी विकास खंड सुरसा में चल रही कार्यशाला में आज शनिवार को तीसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत आज के प्रभारी श्री नाथ दीक्षित जी ने दीप प्रज्वलित कर मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।तीसरे दिन बच्चों को सिलाई, कटिंग, मास्क बनाना, कुर्ता बनाना, पायजामा बनाना,विजय कुमार स०अ० व श्रुति दीक्षित ने सिखाया बेटियां बहुत ही लगन से इन कार्यों को सीखा औऱ कहा कि इस प्रकार का प्रशिक्षण हम लोगों को पहले कभी नहीं दिलाया गया।अगर ऐसे ही प्रशिक्षण समय समय पर हम लोगों को दिला दिये जाय, तो हम लोग अपने घर में ही रोजगार पाकर अपना अपना जीवन यापन अच्छी तरह कर सकते हैं।आज प्रशिक्षण में दूसरे चरण में प्रेरणा ज्ञानोत्सव के तहत बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री बनाई, जिससे बच्चों को बुनियादी शिक्षा सीखने में काफ़ी मददगार साबित होगा।
शिक्षण सामग्री, गांव की बेटी शिल्पी, बिट्टन, आकांक्षा,सरोजनी, कोमल, पारूल, अनुराधा, तथा मास्क व कुर्ता, सिलाई,कढ़ाई, रिंकी वर्मा, काजल गुप्ता, मुस्कान, रचना गुप्ता, सविता, मानसी गुप्ता, बेबी, फूलमती, आदि तमाम बेटियों ने इस प्रशिक्षण में प्रतिभाग किया।विद्यालय के प्रधानाध्यापक लाल बहादुर गौतम ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से बच्चों के अंदर सीखने की प्रक्रिया बेहतर होती है औऱ आगे चलकर इन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।इस अवसर पर विद्यालय परिवार के सब शिक्षक उपस्थित रहे।

Don`t copy text!