सांडी,हरदोई। सांडी गल्ला मंडी के पास ट्रैक्टर ट्राली में दबी साइकिल सवार छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी।जिसे गम्भीर हालत में एंबुलेंस से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गयी।
सांडी थाना क्षेत्र के कुवरिया पुर गांव निवासी विजेंद्र पाल की 14 वर्षीय पुत्री रंजना सांडी कस्बे के श्री देव दरबार आश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 9 की छात्रा है। शुक्रवार की दोपहर वह साइकिल पर स्कूल से घर जा रही थी।तभी सांडी गल्ला मंडी के पास वह साइकिल समेत ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर दब गई। आनन-फानन में गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां पर इलाज के दौरान छात्रा रंजना की मौत हो गई
Related Posts

