जिलाधिकारी के निर्देश पर आबकारी विभाग ने की छापेमारी।

09 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, धारा 60/72 एवं एम0वी0 एक्ट 207 के अन्तर्गत 2 मुकदमें पंजीकृत।

अमेठी जिलाधिकारी अरुण कुमार के निर्देश पर आगामी पंचायत चुनाव व त्योहार के दृष्टिगत चलाये जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत जिला आबकारी अधिकारी अमेठी के नेतृत्व में आज दिनांक 06.03.2021 को श्री नागेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-1, गौरीगंज, आदित्य कुमार आबकारी निरीक्षक-2 अमेठी तथा प्रेमचन्र्द गौतम उप निरीक्षक पुलिस हमराह स्टाफ के साथ ग्राम ग्राम चतुरी पुर थाना गौरीगंज में दबिश देकर 9 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक महिला गीता पत्नी राजबहादुर निवासी चतुरी पुर गौरीगंज को गिरफ्तार किया, साथ ही एक मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर रंग काला रजिस्ट्रेशन संख्या- यूपी 36 एम 0135 की 13 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ बरामदगी सहित कब्जे में ले लिया। आबकारी अधिनियम की धारा 60/70 एवं एम0वी0 एक्ट 207 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए थाना गौरीगंज में 02 मुकदमें दर्ज किए गए।

Don`t copy text!