ट्रैक्टर ट्राली वृद्ध महिला पर पलटी, मौत

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। आलू लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटने से खेत में बकरी चरा रही वृद्ध महिला उसकी चपेट में आ गयी। मौके पर पहुंचे लोगों ने महिला को आनन-फानन कर सीएचसी घूंघटेर में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली बड्डूपुर क्षेत्र के तरावां गांव निवासी मखाना पत्नी भल्लू गौतम उम्र लगभग 65 वर्ष शनिवार शाम को गांव के बाहर खेतों में अपनी बकरियों चराने ले गई थी।शाम करीब पांच बजे गांव का ही निवासी अंकित कुमार अपने खेत से आलू भरी ट्रैक्टर ट्राली लेकर आलू स्टोर लेकर जा रहा था‌। तभी खेत में अचानक ट्रैकर ट्राली का पहिया खेत में धंस गया।जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई।इस दौरान खेतों में बकरी चरा रही मखाना इसी ट्राली के नीचे दब गई।ट्राली पलटता देख खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने आनन-फानन कर ट्राली को सीधा कर महिला को निकाला। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों ने महिला को सीएचसी घुंघटेर में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बड्डूपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गजेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

 

Don`t copy text!