मसौली बाराबंकी। क्षेत्र के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं शैक्षिक संस्थानों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये। कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं एवं छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति प्रेरित किया गया। थाना मुख्यालय पर आयोजित गोष्ठी में महिलाओं एवं छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा ने कहा कि महिलाएं शक्ति की प्रतीक है जिस घर परिवार में महिलाओं का सम्मान नही होगा वह परिवार उन्नति नही कर सकता है। उन्होंने बालिकाओं से कहा कि आज के समय में मोबाईल बहुत उपयोगी वस्तु है जिसे आप सभी लोग सकारात्मक सोच के साथ उपयोग करे तथा नकारात्मक उपयोग न करे। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि न तो गलत करे और न ही गलत सहन करे तभी नारी शक्ति बनेगी। महिला आरक्षी नेहा एव स्वेता ने महिला सुरक्षा द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो की जानकारी दी तथा छात्राओं से संवाद किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह ने महिला सशक्तिकरण में शिक्षा की मुख्य भूमिका बतायी। परिषदीय विद्यालयों में आयोजित कार्यक्रमो ने खण्ड विकास अधिकारी उदयमणि पटेल ने शिक्षिकाओं एव रसोइयों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलायी। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय करपिया में आयोजित कार्यक्रम में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी प्रिया श्रीवास्तव ने छात्राओं से कहा कि महिलाएं खुद को कमजोर न समझे बल्कि समाज में उनकी एक बड़ी हिस्सेदारी है। महिलाएं खुद को सबल बनाये, इसके लिए खुद मजूबत, आत्मविश्वास के साथ संघर्ष करना होगा। लेकिन समाज में महिलाएं आज भी उपेक्षित हैं, जिसके कारण अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस विश्व स्तर पर मनाया जाता है। जिससे विश्व स्तर पर नारी शक्तियों का एक साथ समान भाव से विकास हो सकें। विद्यालय की वार्डन डॉ0 विभा मिश्रा ने नारी शक्ति पर चर्चा की।मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

