श्रद्धा और समर्पण ही है शिव भक्त: विकास यादव शिवभक्तो को किया फल वितरित

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। सोमवार को लोधेश्वर महादेव के दर्शनार्थ जाने वाले पूर्ण श्रद्धा और भक्ति भावना से ओत-प्रोत कांवड़ियों के स्वागतार्थ डा0 श्याम सिंह यादव सेवा संस्थान उ.प्र. द्वारा लखपेड़ाबाग चैराहे पर शिवभक्तो हेतु फल वितरण का आयोजन किया गया। संस्थान के महामंत्री डाॅ. विकास यादव ने भगवान शिव की पूजा अर्चना के उपरान्त कांवड़ियों को फल वितरण किया। उन्होने कांवड़ियों की अगाध भक्ति, त्याग एवं अदम्य साहस की सराहना करते हुए कहा कि अपने आराध्य के प्रति सच्ची श्रद्धा और भक्ति का अनूठा उदाहरण ये शिव भक्त है जो मार्ग में आने वाली विविध कठिनाइयों को झेलते हुए एवं बिना विचलित हुए अपने लक्ष्य की ओर अग्रसर है। यह भक्ति का सम्बल ही इन्हे शक्ति प्रदान करता है। इस अवसर पर भारत सिंह यादव, दिलीप गुप्ता, पुष्पेन्द्र सिंह, डाॅ. जगन्नाथ वर्मा, अशोक सिंह, शौर्य सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!