बस और कार में भिड़ंत, एक की मौत, दूसरा गम्भीर

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

मसौली, बाराबंकी। थाना सफदरगंज अन्तर्गत सोमवार की सुबह परिवाहन विभाग की एक बस और कार में टक्कर हो गयी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गयी। जबकि दूसरा गम्भीर रुप से घायल हो गया। पुलिस ने लाश का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जबकि गम्भीर रुप से घायल युवक को इलाज के लिये लखनऊ ट्रामा सेन्टर रिफर किया गया। सफदरगंज पुलिस के अनुसार सोमवार की सुबह शिकोहाबाद निवासी हिमांशु विश्वकर्मा पुत्र धर्मपाल कार से अयोध्या की ओर जा रहे थे कार चालक अमिताभ मिश्रा निवासी 563/142 चित्रगुप्त नगर आलमबाग जैसे ही प्यारेपुर सरैंया गांव के निकट पहुँचे वैसे ही कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही अवध डिपो की रोडवेज बस से टकरा गयी। बस से हुई जबरदस्त टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गये और कार में सवार हिमांशु की मौत हो गयी तथा अमिताभ मिश्रा गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुँची सफदरगंज पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तथा घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जिसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!