मलका महाविद्यालय मे संगोष्ठी का आयोजन

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

सिद्धौर बाराबंकी। क्षेत्र के मलका महिला महा विद्यालय असन्द्रा बाजार में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में मातृ शक्ति को नमन करते हुए बॉलीवुड अभिनेता एसएम जहीर ने कहा कि आज के दौर में महिलाएं बहुत जागरूक है वह किसी से पीछे नहीं है। वह देश के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। महाविद्यालय के प्रबंधक कफील जैदी ने कहा कि अगर औरत को लगता है कि उनके मुआशरे के सारे मर्द बुरे हैं तो उन्हें चाहिए कि बतौर मां अपने बेटों की तरबियत करें। अगर मर्द को लगता है कि औरत बेवफा है और दौलत के पीछे भागती है तो मर्द को चाहिए कि बतौर बाप अपनी बेटियों की अच्छी तरबियत करें। इसी तरह हम अपनी आने वाली नस्लों को अच्छा इंसान बना सकते हैं। इस अवसर पर सैयद नबील जैदी सैयद मिन्हाल जैदी संजय सिंह पूजा पांडेय रीता पाठक प्रिया सिंह इस्मत फातिमा हुमा बानो आदि लोग मौजूद रहे।

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

 

Don`t copy text!