राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सदस्यता ग्रहण करेंगे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ से त्यागपत्र दे चुके पदाधिकारी। राकेश शर्मा

जनपद बहराइच में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की कार्यप्रणाली से क्षुब्ध होकर त्यागपत्र देने वाले सभी पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ शिक्षकों की एक बैठक मंगलवार को पूर्व पदाधिकारी आनन्द मोहन मिश्र की अध्यक्षता में शहर के केडी पैलेस में आहूत की गई। बैठक का संचालन चित्तौरा के उमेश त्रिपाठी ने किया। बैठक में दिनाँक 7 मार्च को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नेतृत्व के द्वारा महासंघ की सदस्यता ग्रहण कर शिक्षक हित में कार्य करते रहने के आह्वान पर उसकी सदस्यता ग्रहण करने पर विचार विमर्श किया गया। देर रात तक चली बैठक में सभी ने अपने विचार रखे। सभी ने वर्तमान संघ की कार्यप्रणाली पर असंतोष व्यक्त कर शिक्षक हित में कार्य करते रहने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ द्वारा ससम्मान आह्वान किए जाने पर विचार विमर्श किया। तत्पश्चात उपस्थित सभी शिक्षकों द्वारा सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शिक्षक हित के कामों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े रहने के लिए राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की सदस्यता को सहर्ष स्वीकार किया जाए। बैठक में उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने ससम्मान आह्वान हेतु राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण निष्ठा के साथ राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ से जुड़कर सक्रिय रूप से शिक्षक हित के कार्य करते रहने का संकल्प लिया। इस अवसर पर सगीर अंसारी राजेश मिश्र गोपाल जी शुक्ल विनोद त्रिपाठी घनश्याम मिश्र डॉ दुर्गा प्रसाद रूपाली शरण श्रीवास्तव संजीव मिश्र नैमिष कुमार गिरी तृप्ति सिंह श्वेता वर्मा सैय्यद सुरूर अख्तर संजीम अहमद रवि मोहन शुक्ल सुनील शुक्ल आसिफ खान सहित संघ से त्यागपत्र देने वाले तमाम शिक्षक शिक्षिका पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Don`t copy text!