13 मार्च से 21 तक क्रिकेट टूर्नामेंट का होगा आयोजन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। लंबे अंतराल के बाद डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने क्रिकेट गतिविधियों की पहल करते हुए 14वीं चैधरी आसिफ अली मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट लीग 2021 की घोषणा की है। लीग स्थानीय के. डी. सिंह श्बाबूश् स्टेडियम में 13 मार्च से 21 मार्च तक चलेगा जिसमें लखीमपुर, बहराइच, सुल्तानपुर, लखनऊ के साथ बाराबंकी की टीमें हिस्सा लेंगी। एसोसिएशन के ऑनरेरी सेक्रेटरी डॉ. चैधरी जावेद ने बताया कि पूल ए में लखीमपुर, बाराबंकी के साथ सीएएल लखनऊ तथा पूल बी में सुल्तानपुर, बहराइच और डायमंड क्लब, लखनऊ के मैच होंगे। लीग राउंड 13 से 18 मार्च तक चलेगा, तथा उसमें प्राप्त अंकों के आधार पर 19 व 20 मार्च को सेमीफाइनल होंगे एवं उनके विजेताओं के बीच 21 मार्च को ग्रैंड फाइनल खेल जाएगा। अरसे बाद होने वाले इस टूर्नामेंट में पूर्व की भांति नामवर क्रिकेट सितारों का मेला लगने की आशा में जिले के क्रिकेट प्रेमी बहुत उत्साहित हैं।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!