अमोली कीरतपुर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

रामनगर बाराबंकी। अमोली कीरतपुर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का हवन पूजन व कन्या भोज भंडारे के साथ बृहस्पतिवार को समापन हो गया। कथावाचक पंडित ज्ञानेंद्र कुमार मिश्र (कमल) श्रीमद् भागवत कथा के बारे में सभी कथा प्रेमियों को विधिवत कथा सुनाई सात दिवसीय इस कथा को श्रवण कर समस्त क्षेत्रवासी अपने अपने को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। पंडित ज्ञानेंद्र मिश्र ने कहा कि यह समय सभी लोगों को दुर्लभ ही प्राप्त होता है। कथा समापन के दिन राम किशोर शुक्ला जयसी राम वर्मा तथा क्षेत्र के कई गणमान्य व ग्राम पंचायत के समस्त श्रोतागण लोगों ने पहुंच कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

Don`t copy text!