बाराबंकी। नगर स्थित मोहल्ला पचघरा में सात दिवसीय श्री मद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है जिसमे जगन्नाथ की कथा के वृत्तांत का वर्णन किया जाएगा। वही कलश यात्रा में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। नगर फतेहपुर स्थित मोहल्ला पचघरा में गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा में भगवत स्थल से श्री शक्तिधाम महादेव सरोवर तक कलश यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें कलश यात्रा में शामिल महिलाओं ने जब सिर पर कलश धारण कर जब सड़कों से होकर गुजरी तो वातावरण भक्तिमय हो गया। इस कलश यात्रा को देखने के लिए सड़कों और अपने घरों की छत से लोगों ने देखकर कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रभु से कामना की। पूरे कस्बे में भ्रमण कर महिलाओं ने लोगों को कथा स्थल पर आने का संदेश दिया। महिलाओं ने अपने सिर पर कलश लेकर नगर के श्री शक्ति धाम महादेव तालाब पर स्थित सरोवर से जल भर कर भगवत स्थल पहुंचे, जिसके बाद लखनऊ से पधारे कथावाचक सुधाकर ब्यास ने देर शाम मंत्रोच्चार के साथ वेदियों के पूजन के बाद रात्रि में सुंदर कथा का शुभारंभ किया श्री मद्भागवत कथा की मुख्य यजमान आशा शर्मा ने वेदी पूजन के साथ किया।इस मौके पर ब्रजेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा,सुरेन्द शर्मा, मृदुल शर्मा, पं प्रखर कुमार शर्मा, सौम्य शर्मा, मानसी, रामजी, के साथ सैकड़ो महिलाएं मौजूद रही।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

