शासन के आदेश पर ड्रोन कैमरे से करायी गयी मैपिंग
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। वन विभाग पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए अब धार्मिक और आध्यात्मिक महत्त्व वाले सौ वर्ष और उससे ज्यादा की आयु वाले वृक्षों को धरोहर के रूप में संजोने जा रहा है। ऐतिहासिक पारिजात वृक्ष समेत जिले के कई वृक्षों को चिन्हित कर उनकी सूची जैव विविधता बोर्ड को भेजी गई थी।आज वन विभाग द्वारा शासन के निर्देश पर वृक्ष की ड्रोन कैमरे से कराई गई मैपिंग। इन वृक्षों को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए इनके किनारे बाड़ लगाई जाएगी। अगर रोग लग रहा है तो वैज्ञानिकों की देखरेख में इन पर दवाइयों का छिड़काव किया जाएगा। ताकि इन्हें ज्यादा से ज्यादा समय तक जीवित रखा जा सके। वृक्ष के समीप एक डिस्प्ले बोर्ड लगाया जाएगा, जिसमें इस वृक्ष की प्रजाति,आयु समेत इसके महत्व का वर्णन होगा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

