प्रदेश मे कानून का राज खत्म हो गया है: पुनिया
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। भाजपा सरकार मे हमारी बहन, बेटियां सुरक्षित नही है प्रदेश मे कानून का राज खत्म हो गया है अफसरशाही बेलगाम हो गयी है। इस देश की आवाम का पेट भरने वाला अन्नदाता भाजपा सरकार के जुल्म का शिकार है पिछले साठ दिनो से भी ज्यादा समय से जो तीन काले कानून मोदी सरकार ने किसानो पर थोपे है उनकी वापसी के लिये राजधानी की सीमा पर संघर्षरत है। जिसमे 250 से ज्यादा किसानो की जाने जा चुकी है लेकिन उनके मन की पीड़ा ना तो प्रधानमंत्री समझा रहे है न भाजपा का कोई नेता। उक्त उदगारउत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के मध्यजाने के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने आज विकास खण्ड सिद्धौर के ग्राम अमसेरूवा टिकरिया में विनोद यादव द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में व्यक्त किये जिसकी अध्यक्षता महिला अध्यक्ष शबनम वारिस तथा संचालन विधानसभा जैदपुर प्रभारी के.सी. श्रीवास्तव ने किया। मध्य जोन के कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष तनुज पुनिया ने कहा कि मोदी सरकार ने महंगाई के सारे रिकार्ड तोड दिये है डीजल पेट्रोल तथा रसोई गैस की बेतहाशा बढती हुयी कीमत ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। रिकार्ड तोड महंगाई के चलते महिलाओ को घर चलाना मुश्किल पड रहा है जिस किसान की आय दुगनी करने के वादे के साथ मोदी सरकार सत्ता मे आयी थी वही किसान अपनी फरियाद लेकर मोदी सरकार के दरबार मे सडक पर बैठा है लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नही है। सरकार और उनके मुखिया अपने उद्योगपति मित्रो के हित साधने मे व्यस्त है और चुनाव के समय जनता से किये वादो को दरकिनार करके सभी सरकारी संस्थान कारपोरेट घरानो के हवाले कर रहे है। जिसका कश्मीर से कन्याकुमारी तक सिर्फ कांग्रेस पार्टी विरोध कर रही है और हमारे नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी डटकर भाजपा के तानाशाही पूर्ण रवैये का विरोध कर रहे है। आज हम आपके बीच मे यह बताने आये है कि भारतीय जनता पार्टी तथा उसकी सरकार किसी तरह आपकी हितैषी नही है वह आपकी भावनाओ से खेलने का कार्य कर रही है आप अपना हित अनहित देखे और समझे आपके सपनो को साकार करने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर पहुचने पर ग्राम सभा अमसेरूवा के निवर्तमान प्रधान रंजीत मिश्रा ने अपने समर्थको के साथ फूल मालाओ से गगनभेदी नारो के साथ भव्य स्वागत किया तथा मुख्य अतिथि के सम्बोधन के पूर्व महिला अध्यक्ष शबनम वारिस, ब्लाक महिला अध्यक्ष रश्मी सिंह ब्लाक अध्यक्ष जलालुद्दीन गुड्डू, पूर्व प्रधान मुरलीगंज ने सम्बोधित किया। सम्मेलन मे मुख्यरूप से कुसुमा देवी, मीरा गौतम, आरती गौतम, राधा गौतम, सुनीता यादव, रजनी श्रीवास्तव, पूनम यादव, पिंकी गौतम सहित सैकड़ो की संख्या में स्थानीय आवाम तथा महिलाये मौजूद थी।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

