प्रा.वि. रसूलपुर में प्रेरणा ज्ञानोत्सव की शैक्षिक चैपाल का आयोजन
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। प्राथमिक विद्यालय गुलरिया गार्दा बालक और प्राथमिक विद्यालय रसूलपुर में प्रेरणा ज्ञानोत्सव की शैक्षिक चैपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। इस मौके पर एआरपी ऋषि वर्मा, सभासद मनोज कुमार गुप्ता व गौरी गुप्ता, संकुल शिक्षिका गीता वर्मा भी उपस्थित रही। खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार ने मिशन प्रेरणा के अंतर्गत उत्तर प्रदेश को प्रेरक प्रदेश बनाने के लिए अभिभावकों द्वारा सहयोग का आवाहन किया इस हेतु उन्होंने सभी को शपथ भी दिलाई। उन्होंने बेसिक विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के विषय में अभिभावकों को विस्तृत जानकारी प्रदान की। ऋषि वर्मा द्वारा प्रेरणा लक्ष्य, प्रेरणा तालिका, रीड लॉन्ग ऐप और दीक्षा एप के बारे में सभी को बताया गया। विद्यालय के बच्चों ने पोस्टर प्रतियोगिता तथा संचारी रोग कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता में भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पुरस्कृत किया गया। महिला अभिभावक जो विद्यालय की गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती हैं तथा सभी बैठकों में प्रतिभाग करती हैं उनको भी सम्मानित किया गया। प्रेरणा ज्ञान उत्सव कार्यक्रम को लेकर आयोजित शैक्षिक चैपाल में खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार ने बताया कि बुनियादी शिक्षा को मजबूती देने की दिशा में यह प्रेरणा ज्ञानोत्सव 100 दिन आयोजित होगा। इसमें सभी अध्यापकों को मिलकर कार्य करना होगा और 100 दिन तक इस विशेष अभियान को विद्यालय तथा समुदाय के स्तर पर क्रियान्वित करवाना होगा।कार्यक्रमों में विद्यालय के नौनिहालों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए और उनकी माताओं के साथ संवाद किया गया जिससे उनकी विद्यालय के लिए अपेक्षाओं का भी पता चला। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका पारूल शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में विशेष रुप से प्रियंका, नाजिया, रेनू, किरन का सहयोग रहा। इस मौके पर दोनों विद्यालयों के विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष तथा सदस्य गण एवं अभिभावक भी मौजूद रहे।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

