विकास यादव ने किया पीसीएस चयनित छात्रा का सम्मान

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। शहर के राम सेवक यादव स्मारक इण्टर कालेज में विद्यालय की पूर्व छात्रा वसुन्धरा सिंह के यूपी पीसीएस परीक्षा 2019 में नायब तहसीलदार पद पर चयनित होने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबन्धक डा. विकास यादव ने चयनित छात्रा को पुष्पगुच्छ तथा उपहार भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डा. विकास यादव ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि हमारे विद्यालय के छात्र विविध प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होकर अपने माता पिता और विद्यालय का नाम रोशन कर रहें है। मै इस सफलता के लिए वसुन्धरा एवं उनके माता पिता को बधाई देता हूँ। सच्ची लगन से किया गया प्रयास कभी विफल नही होता है। जरूरत हैं कठिन परिश्रम और सफल विवेकी लोगो से प्रेरणा ग्रहण करने की। इस अवसर पर डाॅ. जगन्नाथ वर्मा, अशोक कुमार सिंह, सविता गुप्ता, होरी लाल, प्रकाश चन्द्र त्रिवेदी, अशोक कुमार, अंकित तिवारी, कृष्ण बहादुर सिंह, धर्मेन्द्र वर्मा, शशि गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!