ऊर्जा के साथ पंचायत चुनाव मे जुट जाये कार्यकर्ता: पुनिया पंचायत चुनाव को लेकर पूर्व सांसद ने की बैठक

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लोकतंत्र की आधारशिला है पंचायत चुनाव मे आवाम गांव, ब्लाक तथा जिले की सरकार का गठन करती है। कांग्रेस पार्टी के बूथस्तर तक कार्यकर्ता सम्पूर्ण ऊर्जा के साथ पंचायत चुनाव मे जुट जाये। पार्टी जिला पंचायत के चुनाव में पार्टी के समर्पित व मजबूत उम्मीदवारो को ही समर्थित प्रत्याशी बनायेगी। उक्त उद््गार पूर्व सांसद डा. पीएल पुनिया ने आज अपने ओबरी आवास पर पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेसजनो की कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन द्वारा आयोजित बैठक मे व्यक्त किये। बैठक का संचालन पार्टी प्रवक्ता सरजू शर्मा ने किया बैठक मे पूर्व राज्यसभा सांसद आनन्द प्रकाश गौतम एवं पूर्व विधायक राजलक्ष्मी वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप से मौजूद थे। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद श्री पुनिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जिला पंचायत सदस्यो को पूरी मजबूती से चुनाव लडायेगी आज प्रदेश में भाजपा की गलत नीतियो, जंगलराज के चलते और हमारी महासचिव प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी की मेहनत से कांग्रेस पार्टी के पक्ष मे माहौल है प्रदेश की ग्रामीण आवाम सरकार की गलत नीतियो से नाराज है और भाजपा से छुटकारा चाहती है ऐसे माहौल मे यदि कांग्रेस पार्टी का बूथ स्तर का कार्यकर्ता पूरी तरह से जुट गया तो भाजपा का सूपडा साफ हो जायेगा। बैठक में राजलक्ष्मी वर्मा, अमरनाथ मिश्रा, राजेन्द्र वर्मा, सिकन्दर अब्बास रिजवी, सियाराम यादव, नेकचन्द्र त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!