ग्राम सचिवालय में ही जनसुविधा केन्द्र का संचालन किया जायेगा: सांसद नवनिर्मित ग्राम सचिवालय का उपेन्द्र ने किया उद्घाटन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। कई राष्ट्रीय पुरुस्कारों से सम्मानित आदर्श ग्राम पंचायत चंदवारा में नवनिर्मित ग्राम सचिवालय का उद्घाटन सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने फीता काटकर किया तथा लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की तरक्की और विकास के लिए गांव का मजबूत होना बहुत जरूरी है देश के प्रधानमंत्री गांव के विकास के लिए तमाम योजनाएं लागू किए हैं जिसका लाभ सभी ग्राम वासियों को मिल रहा है। बताते चले कि वर्ष 2018-19 में भारत सरकार द्वारा मिले नाना जी देशमुख राष्ट्रीय ग्राम सभा गौरव पुरुस्कार एव मनरेगा की संयुक्त धनराशि से निर्मित आदर्श ग्राम सचिवालय का फीता काटकर उदघाटन करते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि गांव में आदर्श ग्राम सचिवालय बन जाने से लोगों को वह सभी सुविधाएं मिलेंगी जिसके लिए ग्रामीणों को ब्लाक, तहसील एव जिला मुख्यालय जाना पड़ता था। अब ग्राम सचिवालय में सेक्रेटरी और लेखपाल अपने अपने कक्षो में बैठे मिलेंगे जो आप सभी की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए ग्रामीणों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा। ग्राम सचिवालय में ही जनसुविधा केन्द्र का संचालन किया जायेगा। सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने आरक्षण में चंदवारा गांव अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर कहा कि यह एक प्रक्रिया है जिसमे समाज के सभी वर्गों को मौका मिलना चाहिए परन्तु आने समय मे जो भी ग्राम प्रधान चुन कर आयेगा उसको आपका यदि सहयोग मिलता रहेगा तो जो सम्मान जिले को मिला है वह बना रहेगा। खण्ड विकास अधिकारी रामेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि ग्राम सचिवालय में जनता की सुविधा के लिए उन सभी सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेगी जिसके लिए जनता को ब्लाक एव तहसील के चक्कर लगाने पड़ते थे। खण्ड विकास अधिकारी ने ग्राम सचिवालय आदर्श रूप देने के लिए ग्राम प्रधान एव पंचायत सचिव की प्रशंसा की। निवर्तमान ग्राम प्रधान प्रकाशिनी जायसवाल की अध्यक्षता एव प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता कुंज बिहारी गुप्ता, अवर अभियंता आरईएस प्रमोद गौतम, पंचायत सचिव विकास पाण्डेय, सतीश वर्मा, लेखपाल महेश वर्मा, रितुराज जायसवाल सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

विकास कार्यों का दिया गया प्रतीक चिन्ह

ग्राम सचिवालय उदघाटन समारोह में ग्राम प्रधान प्रकाशिनी जायसवाल, खण्ड विकास अधिकारी रामेंद्र सिंह कुशवाह, पंचायत सचिव विकास पाण्डेय ने ग्राम पंचायत में कराये गये उत्क्रष्ट कार्यो का स्मृति चिन्ह सांसद उपेन्द्र सिंह रावत को भेंट किया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

Don`t copy text!