अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया सफरे इमामे हुसैन का जुलूस

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

जैदपुर बाराबंकी। गम का दिन 28 रजब जब रसूले खुदा स. के नवासे हजरत इमाम हुसैन अ. का काफिला मदीने से कर्बला की सरजमीं के लिए रवाना हुआ। हजरत इमाम हुसैन अ. के नाना के दीन को बचाने के लिए मदीने से कर्बला सफर करने की याद मे जिले के कदीमी कस्बा जैदपुर मे आज शनिवार को सफरे इमामे हुसैन का जुलूस पूरी अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया।इस मौके पर अजादार काले कपड़े धारण किये हुए या हुसैन या हुसैन की सदाओ के साथ सीनाजनी व जंजीर का मातम करते हुए अंजुमन दस्त ए हैदरी के तत्वाधान मे निकले जुलूस मे साथ साथ चल रहे थे।इस जुलूस मे अमारी,झूला जनाबे अली असगर,जुलजनाह व अलम मौजूद थे।जुलूस से पूर्व पचदरी मस्जिद मे मजलिस को खिताब करते हुए मौलाना हसनैन बाकिरी ने कहाकि हमारे रसूल को सिर्फ मुसलमानो के लिए रसूल नही बनाकर भेजा गया।बल्कि पूरी कायनात के लिए आपको नबी बनाकर भेजा था।यही वजह है कि अल्लाह ने कुरआन मे जहां भी तजकिरा किया है पूरी कायनात के लिए कहा है कि ऐ रसूल हमने आपको भेजा मगर आलमीन के लिए रहमत बनाकर।उन्होने आगे कहाकि इंसानियत के लिए जो पैगाम हमारे नबी लेकर आये थे उसी को बचाने के लिए हुसैन इब्ने अली ने मदीना छोड़ा और अपने वतन को छोड़ते वक्त इमाम हुसैन ने अपने सफर के मकसद का एलान भी किया कि हम मुल्क और हुकूमत के लिए नही जा रहे बल्कि अपने नाना की उम्मत की इस्लाह के लिए अपना वतन छोड़ रहे है।मजलिस के फौरन बाद जुलूस बरामद हुआ।जुलूस के दौरान अंजुमन दस्त ए हैदरी जो इस कार्यक्रम का आयोजन करती है के साहबे ब्याज मुसव्विर जैदपुरी ने नौहा पढ़ते हुए कहाकि मदीना होता है वीरान जा रहे है हुसैन,तसव्वुरात मे कर्बल बसा रहे है हुसैन।इस नौहे पर अंजुमन के दस्ते द्वारा सीनाजनी कर मातम किया गया।इसके बाद अंजुमन के दस्ते मे शामिल बच्चो,नौजवानो और बुजुर्ग जंजीर का मातम करते हुए आगे बढ़े।जुलूस के दौरान अंजुमन गुन्चये अब्बासिया बाराबंकी द्वारा नौहाख्वानी व सीनाजनी की गयी।यह कदीमी जुलूस अपने तयशुदा रास्तो से होता हुआ थाना चैराहा स्थित शबीहे कर्बला पहुंचा जहा अलविदाई मजलिस को मौलाना इकतेदार हुसैन ने खिताब करते इमाम हुसैन के मसाएब बयान किये।जुलूस के खत्म होने पर अंजुमन दस्त ए हैदरी के मेम्बरान ने आये हुए सभी मोमिनीन का शुक्रिया अदा किया।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

Don`t copy text!