सांसद का प्रयास, अण्डर पास को मिली मंजूरी

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत की मेहनत रंग ला रही है। उनके द्वारा लिखे गये बीते वर्ष एक पत्र को संज्ञान लेते हुए एएनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ने सफदरगंज चैराहे पर अण्डर पास बनाने की मांग स्वीकार कर ली है। जल्द ही इस पर कार्य भी शुरु हो जायेगा। भाजपा सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने बीते वर्ष 13 दिसम्बर को एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को पत्र लिखा था और उन्हे सफदरगंज चैराहे पर भारी भीड़ को देखते हुए अण्डर पास मार्ग बनवाने की मांग की थी। उन्होने लिखा था कि लखनऊ अयोध्या नेशनल हाईवे बाराबंकी सफदरगंज चैराहे पर आये दिन होने वाली दुर्घटनाओं में स्थानीय लोगों की जान जा रही है तथा लखनऊ अयोध्या मार्ग पर अयोध्या में श्री राम जी का भव्य मन्दिर बनाये जाने की घोषणा के बाद देश और विदेश से आने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है जिसके कारण अत्याधिक यातायात से स्थानीय जनता की मांग भी रही है कि उक्त स्थान पर एक अंडरपास बनाया जाये । उक्त पत्र पर एन.एच.ए.आई ने अपनी सहमती प्रदान करते हुए सांसद उपेन्द्र सिंह रावत को पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि सफदरगंज चैराहे के पास अंडर पास बनाने का प्रावधान कर लिया गया है। उक्त अंडरपास बन जाने से क्षेत्र की जनता को काफी सुविधा प्राप्त होगी तथा हाईवे पर चलने वाले यात्रियों की यात्रा भी सुगम होगी।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!