प्रशासन ने सदिया पुरानी मजार हटायी फतेहपुर में चला अतिक्रमण अभियान
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। न्यायालय के आदेश पर प्रदेश की योगी सरकार के निर्देश पर सड़क के आसपास सभी धार्मिक स्थलों को हटाने के आदेश का पालन शुरू हो गया है। जिसमें तहसील फतेहपुर स्थित मुंशीगंज बाजार के पास सड़क के बीचो बीच बड़ी पकरिया के पेड़ वाली मजार को आधी रात में हटा दिया गया। इस मजार को हटाने से पहले स्थानीय प्रशासन द्वारा स्थानीय नागरिकों के बीच बैठक कर चर्चा की गई, जिसके बाद लोगों की रजामंदी लेते हुए पुलिस प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण की कार्रवाई शुरू की गई। यातायात में बाधित सदियों पुरानी मजार को कुशल लकड़ कट्टों के द्वारा पहले पेड़ को हटाया गया उसके बाद जेसीबी मशीन से मजार को हटाया गया। अवैध अतिक्रमण की कार्रवाई मे एसडीएम, पंकज सिंह के दिशा-निर्देशन मे क्षेत्राधिकारी सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा। मालूम हो हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क के बीच और किनारे बने धार्मिक स्थलों को हटाने का आदेश दिया था। जिसके चलते कस्बा फतेहपुर में मुंशीगंज बाजार स्थित बड़ी पकरिया पेड़ वाली मजार को प्रथम कार्रवाई व अवैध कब्जे के तहत विगत अर्धरात्रि में हटा दिया गया। स्थानीय लोगों की माने तो यह मजार करीब 100 साल पुरानी एक शहीद की मजार है।मजार हटाने को लेकर कुछ लोगों द्वारा इसका विरोध भी हुआ मगर स्थानीय प्रशासन ने लोगो की भावनाओ का ध्यान रखते हुए ढांचे को फतेहपुर ईदगाह मैदान में शिफ्ट कर दिया है। इस सदियों पुरानी मजार व अवैध स्थल को हटाने में एसडीएम पंकज सिंह क्षेत्राधिकारी योगेश कुमार थाना प्रभारी संजय मौर्य कस्बा इंचार्ज प्रफुल्ल यादव सहित कई थानों की पुलिस मौजूद रही।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

