जनकल्याणकारी योजनाओं से सभी को मिला लाभ: रामबाबू

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

रामनगर बाराबंकी। पंचायत चुनाव से सम्बन्धित वार्ड नंबर 45 सिद्धौर चतुर्थ के अन्तर्गत भाजपा के ग्राम संयोजकों द्वारा आयोजित ग्रामसभा टेंडवा एवं मिर्चीया में ग्राम चैपाल का वृहद आयोजन किया गया। चैपाल में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा रामबाबू द्विवेदी ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सबका साथ सबका बिकास सबका विश्वास पर आधारित जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डाला और सभी सम्मानित मतदाताओं को संबोधित करते हुए बताया की ग्राम स्तरीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वन के लिए पार्टी की विचारधारा और भाजपा परिवार का हर स्तर विस्तार आवश्यक है, विपक्षी दलों द्वारा फैलाये पंचायत स्तरीय भ्र्ष्टाचार पर नकेल कसने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को हर स्तर पर आगे आने की आवश्यकता है, साथ ही ही भाजपा परिवार का विस्तार एवं प्रतिनिधित्व हर ग्रामसभा स्तर पर आवश्यक है। इस अवसर पर देवेश शुक्ला, भगवंत लाल रावत, प्रवीण सिंह, शशांक चैरसिया, राम तीरथ गुप्ता, राम वीर सिंह, नौमी लाल रावत, बलराम विश्वकर्मा, राजू रावत, राजकरन वर्मा, राम शंकर तिवारी, राम शंकर सिंह, प्रवीण सिंह आदि मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

 

 

Don`t copy text!