बाराबंकी। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने जारी की यात्रा की तिथि इस वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा 28 जून से प्रारम्भ होकर 22 अगस्त रक्षाबन्धन तक चलेगी प्रतिदिन बीस हजार यात्राी करेंगे बाबा के दर्शन 10 हजार यात्री बाल टाल से और दस हजार यात्री चन्दनवाड़ी मार्ग से जो पहले पन्द्रह हजार थी यात्रा के लिए पूरे देश में 446 बैंक शाखाओं को अधिकृत किया है जिसमें पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू कश्मीर बैंक, और यस बैंक को नामित किया गया है। इन शाखाओं से 1 अप्रैल से पंजीकरण प्रारम्भ होगा। बोर्ड की 40वीं बैठक मे यात्रा पर लिया गया फैसला यात्रा को सरल बनाने के लिए शनिवार को उपराज्यपाल जम्मू कश्मीर मनोज सिन्हा की अध्यक्षता मे निर्णय लिया गया जिसमें बालटाल से दोमेल तक निःशुल्क बैटरी रिक्शा व यात्रियों का दुर्घटना बीमा राशि को 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख और इसी के साथ यात्रियों को जानकारी के लिए श्री अमरनाथ यात्रा एप भी लान्च किया जाएगा। श्री अमरनाथ जी की लाइव आरती का सीधा प्रसारण होगा। माननीय उपराज्यपाल के निर्देशानुसार अखाड़ा परिषदों को यात्रा के लिए श्राइन बोर्ड द्वारा यात्रा का सुगम बनाने के प्रयास को श्री बर्फानीश्वर महादेव सेवा समिति के प्रधानध्अध्यक्ष कैलाश नाथ शर्मा ने स्वागत किया व शर्मा जी ने बताया कि प्रतिवर्ष की भांति इस पर्ष भी श्री अमरनाथ यात्रा चन्दन बाड़ी मार्ग मेे पोषपत्री के निकट केलनार (लगभग 13500 फिट की ऊँचाई पर) मे यात्रियों की सेवा में हमारी समिति 9वां विशाल भंडारे का आयोजन करने जा रही है जिसमें यात्रियों के भोजन नाश्ते और विश्राम की पूर्ण व्यवस्था करती है। समिति के सदस्य भरतलाल सिंह, सुशील मिश्र, वेद प्रकाश मिश्र, जितेन्द्र वर्मा, सुनील राठौर, राजेन्द्र नाथ शर्मा, आदि ने माननीय उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से बालटाल से जम्मू के लिए वाहन व्यवस्था बढ़ाने व श्री अमरनाथ यात्रा पूर्ण रूप से सेना के हवाले से कराने की मांग के साथ में यात्रा से पहले व यात्रा समापन के बाद लंगर समितियों के उत्साहवर्धन व विचार विमर्श के लिए समय की मांग की।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

