डीएम की अध्यक्षता में 16 मार्च को तहसील रामसनेहीघाट में होगा सम्पूर्ण समाधान दिवस।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुक्रम में प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को प्रातः 10 बजे से सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील स्तर पर कोविड-19 प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए किया जायेगा। माह मार्च, 2021 के तृतीय मंगलवार (16 मार्च) को जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में तहसील रामसनेहीघाट में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा तथा अन्य तहसीलों में अपर जिलाधिकारी एवं सम्बन्धित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होगा।

जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील रामसनेहीघाट में जन समस्याओं/शिकायतों की सुनवाई की जायेगी और मौके पर उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों से निस्तारण भी कराया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा सभी सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि प्रातः 10 बजे सम्पूर्ण समाधान दिवस पर अवश्य उपस्थित रहकर जन शिकायतों का प्रभावी ढंग से निस्तारण करें ।

सम्पूर्ण समाधान दिवस के आयोजन के क्रम में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) श्री संदीप गुप्ता की अध्यक्षता में तहसील रामनगर में तथा अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन होगा, जिसमें आमजनों की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारियों से मौके पर कराया जायेगा।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

Don`t copy text!