महिला जनसुनवाई के दौरान तीन प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिये।

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट 18 दिसम्बर, 2019

, बाराबंकी जिला पंचायत सभागार में राज्य महिला आयोग सदस्य श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव ने महिला उत्पीड़न जनसुनवाई की। उन्होंने महिला जनसुनवाई के दौरान तीन प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए अग्रिम कार्यवाही के निर्देश दिये। महिला जनसुनवाई के दौरान मंसूरी कटियार, शिवानी सिंह ने अपनी शिकायतों को विस्तारपूर्वक रखी और तत्काल निस्तारण करने के लिए अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना सर्वोच्च कार्य होना चाहिए। अपने मन व बल को मजबूत करते हुए जीवन को आगे बढ़ाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि उत्पीड़ित महिला की बात को पूरे सही ढ़ग से सुनकर निर्णय सत्य की ओर करते हुए उसका निस्तारण किया जाना चाहिए, जिससे दूसरी महिलाओं का मनोबल और अधिक मजबूत हो सके। घरेलू हिंसा करने वालों को कड़ी चेतावनी दी। पुलिस विभाग द्वारा पीड़ित महिलाओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई की कार्यवाही की जानी चाहिए। जिन थानों पर पीड़ित महिलाओं की रिपोर्ट पुलिस द्वारा नहीं लिखी जाती है, उसके खिलाफ मैं आवाज क्या कलम चला दूंगी।
महिला जनसुनवाई के दौरान प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार मौर्य, प्रभारी निरीक्षक महिला थाना शमानाज सिद्दीकी, उपनिदेशक सूचना कुमकुम शर्मा, महिला कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार, क्षेत्राधिकारी नगर सुशील कुमार सिंह, 181 टीम सहित सम्बन्धित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट

Don`t copy text!