आग से नकदी व जेवरात जलकर स्वाहा

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

त्रिलोकपुर बाराबंकी। मेहमानों से भरे घर मे अचानक आग लग गयी जिससे करीब ढाई लाख की नगदी समेत तीन लाख के गहने और गृहस्थी जल गए। तेज हवा के चलते ग्रामीणों के प्रयास आग पर काबू नही पा सके फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी मौके पर नही पहुच सकी जिससे धू धू कर सब कुछ जलकर राख हो गया। घटना थाना जहांगीराबाद इलाके के रसूलपुर किदवाई निवासी शम्भू के घर मंगलवार की रात को बेटे अमरेश का तिलक समारोह था। रात भर जागने की वजह से सुबह मेहमानों के साथ घर वाले दोपहर के छप्पर के नीचे सो रहे थे। इसी बीच अचानक पहले छप्पर सुलगने लगा देखते ही वह धुंवा विकराल आग में तब्दीक हो गया। जान बचा कर भागे मेहमानों के शोर से गांव वाले दौड़े जब तक पानी का इन्तिजाम करते पूरा घर आग की आगोश में समा चुका था। लोगो ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी लेकिन रास्ते मे चल रहे निर्माण की वजह से मौके तक सहायता नही पहुच सकी। पीड़ित संभु ने बताया की उसके बेटे की बरता 26 अप्रैल को बीकर गांव जानी थी इसलिए तैयारियां तिलक के साथ ही पूरी कर ली गयी थी। गहने कीमती कपड़े बर्तन के साथ आनाज सब कुछ जल गया। बकौल पीड़ित परिवार इस घटना में करीब 6 लाख का नुकसान हो गया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

 

 

Don`t copy text!