एडीओ पंचायत ने नामांकन स्थल का करवाया सेनेटाइज
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489
बाराबंकी। क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे कोविड-19 कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए एडीओ पंचायत के दिशा निर्देश पर नामांकन स्थल ब्लॉक सिरौलीगौसपुर के समस्त काउंटरों व ब्लॉक परिसर को करवाया गया सैनिटाइजेशन। बताते चलें कि सिरौलीगौसपुर ब्लाक क्षेत्र में कोविड-19 मरीजों की अचानक से संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ब्लॉक सिरौलीगौसपुर में कल पंचायत चुनाव का अंतिम दिवस नामांकन होना है। जिसमें अत्याधिक भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है। जिसको देखते हुए कार्यवाहक एडीओ पंचायत धर्मेंद्र वर्मा ने ब्लाक के कर्मचारियों को लगाकर ब्लाक में बनाए गए 16 नामांकन काउंटरों व आफिसों तथा ब्लाक परिसर को सेनेटाइज करवाया है।इस संबंध में एडीओ पंचायत धर्मेंद्र वर्मा ने बताया है कि गुरुवार को पंचायत चुनाव नामांकन का अंतिम दिन है ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य तथा क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन ब्लॉक सिरौलीगौसपुर में बनाए गए काउंटरों पर किया जाना है। जिसको देखते हुए सभी काउंटरों को सेनेटाइज करा दिया गया। उन्होंने लोगो से अपील करते हुए कहा है कि नामांकन करने के लिए लोगों से अपील है कि कम से कम संख्या में लोग आएं और ब्लॉक परिसर के अंदर नामांकन काउंटर तक कोविड-19 को देखते हुए प्रत्याशी या प्रस्तावक 2 में से कोई एक लोग आकर अपना नामांकन पत्र जमा कर दें। जिससे कोरोना जैसी घातक बीमारी से बचा जा सके।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

