बंकी उपचुनाव में चेयरमैन की कुर्सी पर बैठी इरफाना खातून

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स

बाराबंकी। नगर पंचायत बंकी में हुए अध्यक्ष पद के उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी इरफाना खातून ने बाजी मारी। उन्होने निर्दलीय उम्मीदवार संजीव कुमार मिश्रा दूसरे स्थान पर रहे। जबकि निवर्तमान चेयरमैन की पुत्रवधू रिंकी सिंह तीसरे स्थान पर रही। इरफाना खातून ने कुल 2738 मत पाकर पहले स्थान पर रही। जबकि संजीव कुमार मिश्रा ने 2225 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर रिंकी सिंह 1667 मत पाकर रही। जबकि भाजपा और सपा के प्रत्याशी अपनी जमानत बचाने में नही सफल रहे। जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत बंकी में पिछले वर्ष चेयरमैन अंशू सिंह की बीमारी की वजह से निधन हो गया था। उनके निधन के पश्चात पिछले माह नगर पंचायत बंकी के उपचुनाव की घोषणा शासन ने की थी। जिसमें मतदान 4 मई को निर्धारित था और मतगणना 6 मई को निर्धारित थी। इस उपचुनाव मंे भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशी अनूप यादव को बनाया था। तो वहीं समाजवादी पार्टी इतरत जहां पर दांव लगाया था। निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में निवर्तमान चेयरमैन की पुत्रवधू रिंकी सिंह, संजीव कुमार मिश्रा, इरफाना खातून सहित कुल 11 लोग अपनी किस्मत आजमा रहे थे। 4 मई को जब मतदान हुआ था तो कोविड-19 महामारी के कारण मतदाताओं ने इस उपचुनाव में कोई ज्यादा रुचि नही दिखायी थी। कुल 42 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मतों का प्रयोग किया था। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा था कि रिजल्ट आश्चर्य जनक होगा। बंकी वासियों का अंदाजा आज मतगणना के बाद पूरी तरह से सही साबित हुआ। गुरुवार सुबह तहसील नवाबगंज परिसर में मतगणना का कार्य शुरु हुआ। मतगणना के पहले चक्र से ही इरफाना खातून ने बढ़त बनानी शुरु की जो अन्त तक जारी रही। मतगणना समापन में इरफाना खातून को कुल 2738 मत मिले। जबकि दूसरे नम्बर पर रहे संजीव कुमार मिश्रा को 2225 मत मिले थे। इरफाना खातून ने 513 मतों से जीत हासिल की। वहीं रिंकी सिंह को 1667, भाजपा प्रत्याशी अनूप कुमार को 190, सपा प्रत्याशी सबीहा इतरत को 583, अर्चना मिश्रा 64, फजल हक 31, भवानी सहाय 5, ममता सिंह 35, शाहेनूर 162, सतीश कुमार 65 मत हासिल किये। वहीं नगर पंचायत बंकी में अध्यक्ष पद के उपचुनाव की मतगणना के दौरान गुरुवार की दोपहर जिलाधिकारी डा. आदर्श सिंह व उपजिलाधिकारी नवाबगंज अभय पाण्डेय ने मतगणना कक्ष में जा करके निरीक्षण किया और वहां पर मौजूद गणना कर्मियों व प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं को कोविड नियम के पालन का आदेश भी दिया।

शिव शंकर बाजपाई संवाददाता बंकी ब्लॉक एसएम न्यूज़24टाइम्स

 

 

Don`t copy text!