नवनिर्वाचित प्रधान ज्वाला प्रसाद का निधन

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। विकास खंड निदूरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत डंफरपुर के नवनिर्वाचित प्रधान ज्वाला प्रसाद वर्मा का लखनऊ में इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल शुक्रवार रात को निधन हो गया। देर रात गांव शव पहुंचने पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। ग्राम प्रधान की मौत से गांव में कोहराम मच गया। मृतक ज्वाला प्रसाद को मतदान के 2 दिन पहले हल्का बुखार होने के साथ सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। दूसरे दिन उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो परिजन इलाज के लिए लखनऊ ले गए। जहां पर एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शुक्रवार शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली।मृतक के कोई संतान नहीं थी।घर में केवल पत्नी व भाई भतीजा है।ज्वाला प्रसाद 2010-15 तक पूर्व बड्डूपुर पंचायत के ग्राम प्रधान रहे।2015 में बड्डूपुर से अलग होकर डंफरपुर नाई ग्राम पंचायत बनी थी।इस बार सीट सामान्य पुरुष हुई तो चुनाव में गिरिशा चंद्र वर्मा को 127 मतों से हराकर जीत दर्ज की थी।उनकी मौत के बाद पत्नी ,परिजनों व गांव के लोगों का रो रो के बुरा हाल हो गया था।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

 

Don`t copy text!