हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

बाराबंकी। कोतवाली नगर पुलिस ने बीती 26 अप्रैल को मारपीट के दौरान हुई मौत के मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, बीती 26 अप्रैल को कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम दारापुर निवासी चुनाव को ले करके दो गुटों में जमकर लाठी डण्डे चले थे। जिसमें सूरज यादव की इलाज के दौरान मौत हो गयी थी। मृतक की सौतेली मां ने नामजद तहरीर कोतवाली में दी थी। जिस पर प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही शुरु कर दी थी। शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हाइवे ओवरब्रिज के पास ग्राम दारापुर निवासी ननकऊ उर्फ कुन्ना पुत्र धनपत यादव को धर दबोचा। प्रभारी निरीक्षक ने ननकऊ को जेल भेज दिया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

Don`t copy text!