सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

बहराइच फखरपुर थाना क्षेत्र के बसंता निवासी अनिल कुमार पुत्र मुन्ना लाल क्लिलिनर हिरन कुमार के साथ गिट्टी लादने कवराई महोबा गए हुए थे।गिट्टी लेकर बाबा ढाबा थाना अजगैन जिला उन्नाव के पास कल सुबह वापसी में थाना क्षेत्र के पास अचानक निल गाए का झुंड सामने आ गया और ट्रक अनियंत्रित होकर डम्फर से टकरा गया जिसमें चालक अनिल को गम्भीर चोट आई थी जब कि क्लीनर हिरन कुमार को भी हल्की चोटे आई थी। जिसे लखनऊ प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहाँ प्रथम ट्रीटमैंट करके घर ले जाने को कहा घर पहुँचने से पहले ही रास्ते मे मौत हो गई शव घर पहुचते ही कोहराम मच गया पिता मुन्ना लाल ने बताया घर मे कमाने वाला एकलौते बेटे के जाने से पूरा परिवार दुखो के पहाड़ दब गया है इस मौके पर समाज सेवी दुर्गा प्रसाद,भुनेस गौड़,मुन्ना, अनिल,कौशल बिरजेस,आदि ने हर सम्भव मद्त के लिए आगे आकर परिवार को ढांढस बंधाया,एसओ स्यामदेव चौधरी ने बताया सूचना पर पंचनामा कर विधिक कारवाई की जा रही है।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

Don`t copy text!