बाराबंकी। रविवार को जैदपुर पुलिस ने वैशपुर तिराहे के पास से दो मार्फीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से जामा तलाशी में 340 ग्राम मार्फीन बरामद हुई है। पुलिस ने दोनों तस्करों के विरुद्ध एनपडीपीएस की धारा में केस दर्ज किया है। और दोनों तस्करों को जेल भेज दिया गया है। इस घटना से जुड़े अन्य तस्करों के बारे में जैदपुर पुलिस खोज बीन शुरू करदी है। रविवार को जैदपुर पुलिस थाना प्रभारी निरीक्षक के साथ वैशपुर तिराहे के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी टिकरा गाँव की ओर से दो युवा बाइक से जैदपुर की ओर आरहे थे। तभी बाइक के कागज और हेलमेट नही पहनने के लिए रोका गया। और पूछताछ में उनकी जामातलाशी की गई तो उनके पास से तीन सौ चालीस ग्राम अवैध मार्फीन बरामद हुई है। पकड़े गए तस्करों में मोहम्मद अबरार उर्फ लाले पुत्र हाजी मुख्तार व नियाज उर्फ छोटे पुत्र साबिर निवासी टिकरा उस्मा थाना जैदपुर हैं। पुलिस ने दिनों तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा में केस दर्ज कर दोनों तस्करों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। जैदपुर पुलिस द्वारा टिकरा गाँव की मारफीन तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए काफी प्रयास किए जारहे हैं। लेकिन उसके बाद भी तस्कर पकड़े जारहे हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह रघुवंसी ने बताया कि टिकरा गाँव के दो तस्करो को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास तीन सौ चालीस ग्राम मारफीन बरामद हुई है। दोनो तस्करो के विरूद्ध एनडीपीएस की धारा में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
इमरान मलिक संवाददाता थाना क्षेत्र जैदपुर बाराबंकी एसएम न्युज24टाइम्स

