भीटी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, मचा हाहाकार

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

महरुआ। भीटी क्षेत्र में सीएचसी, पीएचसी व आयुर्वेदिक अस्पतालों में दवाओं का अकाल पड़ गया है। अस्पतालों में दवा न मिलने और चिकित्सकों द्वारा मरीजों को न देखने से समूचे क्षेत्र में हाहाकार मचा हुआ है।
भीटी चिकित्सालय पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मरीज जाते हैं और फिर बिना इलाज के वापस चले आते हैं। कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण से गांवों में काफी लोग मर चुके हैं। चंदापुर ग्राम पंचायत में कोरोना से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं एक व्यक्ति लखनऊ में डायलिसिस पर जीवन व मृत्यु से संघर्ष कर रहा है। इसी तरह कई गांवों में स्थित बहुत ही बिस्फोटक हो गई है। सरकार के सारे दावे फले हो गए हैं। कोई भी सरकार चिकित्सक न तो मरीजों को देख रहा है और न तो किसी चिकित्सालय पर दवा मिल रही है। लोगों में सरकार की इस बदहाल व्यवस्था और कोरोना महामारी से त्राहि-त्राहि मची हुई है। क्षेत्र में इक्का-दुक्का घरों को छोड़ कर सभी घरों में बुखार खांसी जुकाम से लोग परेशान हैं। वहीं पर सरकार सेवाएं ठप होने से झोलाछाप डाक्टर इस समय मरीजों को देखने का कार्य जोरों पर कर रहे हैं। गांवों में यदि झोलाछाप डाक्टर न होते तो शायद सर्दी जुकाम व बुखार के मरीजों को दवाइयां नहीं नसीब होती। मेडिकल स्टोरों पर भी दवाओं का टोटा है। लोगों को एविल व पैरासीटामाल जैसी दवाइयां बहुत जुगाड़ के बाद मिल रही हैं।

एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

 

Don`t copy text!