निवर्तमान ब्लाक प्रमुख विजय शंकर की कोरोनो से निधन
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी। सोमवार को विकासखंड निंदूरा के निवर्तमान ब्लाक प्रमुख विजय शंकर शुक्ला का इलाज के दौरान लखनऊ में निधन हो गई। बताते चलें कि कुर्सी थाना क्षेत्र के बहरौली गांव के निवासी विजय शंकर शुक्ला ब्लाक प्रमुख पद पर 16 सितंबर 2018 को उपचुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनाए गए थे। सपा समर्थित कुलदीप शुक्ला राजन को 10 मतों से पराजित कर विजय हासिल की परिणाम घोषित होते ही भाजपा समर्थकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया था मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए थे। मालूम हो की नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख विजय शुक्ला द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लगाया गया था। इसके बाद मामला कोर्ट जाने की बाद चुनाव कराने के निर्देश जारी हुए थे जिसके बाद सपा व भाजपा समर्थित दोनों प्रत्याशियों ने नामांकन कर अपनी जीत का दावा ठोका था। लेकिन उस समय सपा समर्थित कुलदीप शुक्ला को मुंह की खानी पड़ी थी। ब्लाक निंदूरा में 114 बीडीसी सदस्य वाले इस ब्लॉक में संपन्न हुई चुनाव में सभी सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जिसमें विजय शंकर शुक्ला को 62 मत तो कुलदीप शुक्ला को 52 मत हासिल हुए थे। गार्डन मतगणना के 3 घंटे तक चला मतपत्रों की गिनती में करीब आधे घंटे बाद उस समय ए,आर,ओ,पंकज सिंह द्वारा विजय कुमार शुक्ला को 10 मतों से घोषित किया गया था। इस समय विकासखंड निंदूरा की वर्तमान प्रमुख पद के भावी उम्मीदवार थे और श्री शुक्ला ने ग्राम पंचायत सलेमाबाद से नवनिर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का चुनाव पर विजय हासिल की थी। 2 मई मतगणना के दिन बीमार होने के चलते ब्लॉक परिसर में नहीं पहुंचे थे। जिन्होंने सोमवार को मेडिकल कॉलेज लखनऊ में कोरोना पाजिटिव हो जाने से इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

