कोरोना-19 से सम्बन्धित दिशा-निर्देशों का उल्लघंन करने पर बाराबंकी पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही –
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500
बाराबंकी कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु लॉक डाउन के सम्बन्ध में जारी दिशा-निर्देशों को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी श्री यमुना प्रसाद द्वारा जनपद में प्रभावी अनुपालन एवं उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी/दक्षिणी, समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया था।
जिसके क्रम में थाना टिकैतनगर पुलिस द्वारा कस्बा टिकैतनगर क्षेत्र में बस अड्डे के सामने, सरकारी ठेके की शराब को बेचकर अभियुक्तगण 1. शुभम पाण्डेय पुत्र जयप्रकाश पाण्डेय निवासी खिन्नी तले थाना दरियाबाद जनपद बाराबंकी 2. टिन्कू श्रीवास्तव पुत्र राजेन्द्र श्रीवास्तव निवासी रुदाईन कस्बा व थाना जरवल रोड जनपद बहराइच द्वारा कोरोना-19 से सम्बन्धित दिशा-निर्देशों का उल्लघंन करने पर गिरफ्तार कर कब्जे से 22 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। जिसके सम्बन्ध में दिनांक 10.05.2021 को थाना टिकैतनगर पर मु0अ0सं0-138/21 धारा 64 आबकारी अधिनियम, 188/269 भादवि व 3 महामारी अधिनियम बनाम शुभम पाण्डेय सहित 03 नामजद व एक अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

