बाराबंकी। तहसील सिरौलीगौसपुर मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का जिलधिकारी डॉ आदर्श सिंह सीएमओ बीकेएस चैहान ने औचक निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि शासन द्वारा उक्त शौ शैय्या वाले संयुक्त चिकित्सालय को कोविड एल वन प्लस अस्पताल घोषित किया है। जो शीघ्र ही कोविड एल वन प्लस 100 बेड का चालू किये जाने के उद्देश्य से मरीजो को मिलने वाली सुविधाओं से सम्बंधित की जा रही तैयारियो का औचक निरीक्षण करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये है। इस अवसर पर जिलाधिकारी व सीएमओ ने अस्पताल में लग रही 45 प्लस बैक्सीन की प्रगति के बारे में जानकारी भी लिया। जिलाधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय से काफी दूर ग्रामीण इलाके के कोविड मरीजो को अच्छी सुविधा व उपचार सरलता पूर्वक मिल सके इसी के दृष्टि गत उक्त शौ शैय्या वाले संयुक्त चिकित्सालय को शासन ने कोविड एल वन 100 बेड का अस्पताल यहाँ पर बनाया गया है तथा इसे 2 दिन में चालू कर दिया जायेगा।
बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

