मृतक परिचालक के परिजनों को दी आर्थिक सहायता

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

बाराबंकी। एक सप्ताह पूर्व बाराबंकी डिपो में कार्यरत संविदा परिचालक घनश्याम कुमार की आकस्मिक निधन हो गया था। इसकी सूचना मिलने पर परिवाहन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों में शोक की लहर दौड़ गयी थी। मंगलवार की दोपहर बाराबंकी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक आरएस वर्मा मृतक परिचालक घनश्याम के घर पहुंचे और अपनी शोक संवेदना मृतक के परिजनों के सामने व्यक्त किये। श्री वर्मा ने 13500 रुपये की आर्थिक सहायत मृतक के परिजनों को दी। एआरएम आरएस वर्मा ने यह भी कहा कि घनश्याम पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करता था। उसके विरुद्ध कभी भी कोई भी शिकायत नही आयी थी। उन्होने यह भी कहा कि बाराबंकी डिपो का हर छोटे से बड़े कर्मचारियों के साथ मेरी संवेदना जुड़ी हुई है मेरा प्रयास रहता है कि हर सम्भव किसी भी कर्मचारी की मुसीबत के समय अपना सहयोग कर सकूं। श्री वर्मा के साथ आशीष कुमार यादव व अन्य विभागीय कर्मी भी मौजूद थे।

बाराबंकी: रिपोर्ट शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स 9415526500

Don`t copy text!