वक़ार रिज़वी के निधन पर “उपजा”रुदौली इकाई ने आयोजित की शोक सभा
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व ताहिर रिज़वी की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)अवधनामा ग्रुप के मालिक वरिष्ठ पत्रकार वक़ार रिज़वी के निधन की सूचना पर उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन अयोध्या की रुदौली इकाई ने एक शोकसभा का आयोजन तहसील अध्यक्ष अब्दुल जब्बार एडवोकेट की अगुवाई में किया गया।
शोकसभा में अब्दुल जब्बार ने कहा कि वक़ार रिज़वी के निधन से पत्रिकारिता जगत को जो नुकसान हुआ है उसे पूरा करना मुश्किल है।अवधनामा के रुदौली संवाददाता सैय्यद ताहिर रिज़वी ने कहा कि वक़ार रिज़वी हमेशा गरीबो मज़लूमो ही हिमायती थे उनके इस तरह से जाने पर बहुत बड़ा नुकसान हुआ ह।इस मौके पर जगदम्बा श्रीवास्तव,डॉ0 मो0 शब्बीर,सतीश यादव,डा0 संतराम यादव,शिव शंकर वर्मा,प्रमोद शर्मा,अनिल कुमार मिश्र,रामजी गुप्ता,संतोष यादव,शारिक खां,रियाज़ अंसारी,विकास वीर यादव,अम्ब्रेश यादव,नीतेश सिंह,आलम शेख,अमरेश यादव,क़ाज़ी इबाद शकेब,ताहिर रिज़वी,कार्तिक मौर्या आदि मौजूद रहे।

