बाराबंकी। कोतवाली प्रभारी बदोसरांय ने मुखबिर की सूचना पर छापा मार करके मरकामऊ में जुआं खेल रहे तीन जुआंरियों को गिरफ्तार करके उनके विरुद्ध जुआं अधिनियम व महामारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार, बुधवार की दोपहर को कोतवाली प्रभारी बदोसरांय दयाशंकर सिंह को मुखबिर ने सूचना दी कि मरकामऊ बाग के पास जुआं खेला जा रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने छापा मार करके थाना प्रभारी प्रभारी ने मरकामऊ निवासी इमरान पुत्र सिराज, जुबेर पुत्र नसीरुद्दीन और परवेज पुत्र सिराज को धर दबोचा। पुलिस ने मौके पर 1510 रुपये बरामद किये।
नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)7268941211

