कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। कोटवाधाम के 26 वर्षीय मोनू गुप्ता की आस्था अस्पताल में मृत्यू हो गई है परिवार में मचा कोहराम। बताते चलें कि जिले के सुप्रसिद्ध तीर्थ स्थल कोटवाधाम के जयजय राम गुप्ता का पुत्र मोनू गुप्ता 20 दिनों से खांसी और बुखार से पीड़ित था जिसका उपचार घर पर ही कराया जा रहा था। चार दिन पूर्व मोनू की हालत बिगड़ी तो उसे हिन्द अस्पताल मे भर्ती कराया गया जब वंहा स्वास्थ्य लाभ नही मिला तब परिजन आस्था अस्पताल में भर्ती करवाये जंहा बीती रात मोनू की मृत्यु हो गई है। मोनू की मृत्यु की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महन्त नीलेन्द्र बक्श दास, नीरज भैय्या, पूर्णमासी वर्मा, अजय रावत, तुलसीराम गुप्ता, राममिलन पान्डेय, शेषनरायन तिवारी, सोहनलाल गौतम, कल्लू गुप्ता, रामगोपाल गुप्ता आदि ने अन्तिम संस्कार में भाग लिया। इसी गांव के बब्बू तिवारी जो कि सफाई कर्मी के पद पर सिरौलीगौसपुर में कार्यरत हैं एक हफ्ते से खांसी बुखार से पीड़ित थे जिनकी कोरोना की जांच कराई गई जिसमें पाजिटिव आये परिजन बब्बू तिवारी को हिन्द अस्पताल में भर्ती कराया है। सूत्रो के मुताबिक बब्बू की आक्सीजन पल्स 40 बतायी जा रही है।

अब्दुल मुईद सिटी-अपराध ब्यूरो। (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

Don`t copy text!