सामुदायिक केंद्रों पर लगेगा कोविड-19 हेल्प डेस्क

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में जनपद के तहसील के एक मुख्यालय पर सामुदायिक केंद्रों पर कोविड-19 हेल्प डेस्क लगाएगा यह जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सुधीर कुमार सिंह सिद्धू ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की मंशा अनुसार वैक्सीनेशन तेजी के साथ होे वही असुविधा को दूर करने के लिए पूरे प्रदेश में एक तहसील के सामुदायिक केंद्र को गोद लेगा वहां पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ता वैक्सीनेशन के लिए लोगों को सहयोग करेंगे साथ ही कोविड-19 के संबंध में लोगों को जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगे साथ ही लोगों को समुचित इलाज की व्यवस्था हो इलाज में हो रही अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए शासन प्रशासन से संपर्क स्थापित कर लोगों की मदद करने का कार्य करेगा। सिद्धू ने यह भी बताया कि वर्तमान में मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है और इस कोरोना महामारी से निजात दिलाने के लिए हर तरह से भाजपा के कार्यकर्ता शासन प्रशासन के साथ मिलकर लोगों की मदद करने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में किसान मोर्चा यह हेल्प डेस्क लगायेगा जिसका उद्घाटन पूरे प्रदेश का एक साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के द्वारा किया जाएगा।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)9044641489

 

 

Don`t copy text!