हिस्ट्रीशीटर बदमाश मार्फीन के साथ गिरफ्तार
इमरान मलिक संवाददाता थाना क्षेत्र जैदपुर बाराबंकी एसएम न्युज24टाइम्स
जैदपुर, बाराबंकी। जैदपुर प्रभारी निरीक्षक ने मुखबिर की सूचना पर हिस्ट्रीशीटर बदमाश को मंगलवार सुबह अवैध मार्फीन के साथ गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह थाना प्रभारी जैदपुर धर्मेन्द्र सिंह रघुवंशी को मुखबिर ने सूचना दी कि तकिया चैराहे के पास हिस्ट्रीशीटर बदमाश राजू पुत्र रामकैलाश निवासी टण्डनपुरवा मजरे टेरा मौजूद हैं। इसी सूचना पर थाना प्रभारी ने अपने सहयोगियों के साथ छापा मार करके राजू को धर दबोचा। तलाशी के दौरान राजू के पास से 150 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद की। थाना प्रभारी ने बताया कि राजू के विरुद्ध थाना जैदपुर में आठ से ज्यादा मुकदमें पहले से ही पंजीकृत हैं।
इमरान मलिक संवाददाता थाना क्षेत्र जैदपुर बाराबंकी एसएम न्युज24टाइम्स

