कंटेंटमेंट जोन में तहसीलदार ने उपलब्ध करवाएं रसोई गैस सिलेंडर

निगरानी समिति के कार्यों की परखी हकीकत आलापुर तहसील क्षेत्र के बारीडीह सिकंदरपुर गांव का मामला

आलापुर अंबेडकरनगर आलापुर तहसील एवं जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बारीडीह सिकंदरपुर गांव में तहसीलदार आलोक रंजन सिंह ने कोरोना संक्रमण से प्रभावित दो परिवारों को आज रसोई गैस उपलब्ध कराया तहसीलदार को संक्रमण प्रभावित परिजनों द्वारा सूचना दी गई की रसोई गैस सिलेंडर खत्म हो जाने से उन्हें भोजन इत्यादि बनाने में काफी कठिनाइयां आ रही है सूचना मिलने के बाद तहसीलदार आलापुर आलोक रंजन सिंह संक्रमण प्रभावित बारीडी सिकंदरपुर गांव पहुंचे तथा प्रभावित परिवारों का कुशल क्षेम जाना एवं उनकी मांग के अनुसार तत्काल रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया इसके अलावा उन्होंने गांव में बने निगरानी समिति के कार्यों की जमीनी हकीकत भी परखी बता दें कि आलापुर तहसील एवं जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के बारीडीह सिकंदरपुर गांव में कोरोना संक्रमित कई मरीज मिलने के बाद उसे कंटेंटमेंट जोन घोषित किया गया है ।

Don`t copy text!