दक्षिण अफ़्रीक़ा फ़िलिस्तीन के समर्थन में सामने आया, कहा फ़िलिस्तीनी राष्ट्र को अपनी रक्षा का अधिकार है

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

दक्षिण अफ़्रीक़ा के राष्ट्रपति ने फ़िलिस्तीन और फ़िलिस्तीनी राष्ट्र की आकांक्षाओं का समर्थन करने का एलान किया है।

फ़्रांसीसी चैनल-24 के मुताबिक़, दक्षिण अफ़्रीक़ी राष्ट्रपति सिरील रामाफ़ोज़ा ने जो अफ़्रीक़ी राष्ट्राध्यक्षों और फ़्रांस के बीच बैठक में भाग लेने पेरिस गए हुए हैं, फ़िलिस्तीनी कॉज़ को दक्षिण अफ़्रीक़ा की ओर से समर्थन का एलान करते हुए कहा कि फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ इस्राईल के हमले व अपराध, नस्लभेद की खुली मिसाल हैं।उन्होंने फ़िलिस्तीनियों के ख़िलाफ़ ज़ायोनी शासन के हमलों व अपराधों के फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध हमास की ओर से जवाब को उचित ठहराते हुए कहा कि फ़िलिस्तीनी राष्ट्र को अपनी रक्षा का अधिकार है।

ग़ौरतलब है कि 10 मई से ज़ायोनी सेना ने ग़ज़्ज़ा पट्टी, वेस्ट बैंक और क़ुद्स पर बर्बर हमले शुरु किए जिसमें अब तक 242 फ़िलिस्तीनी शहीद, 5000 घायल और 72000 बेघर हुए हैं। ज़ायोनी सेना के हमले में शहीद होने वालों में 50 से ज़्यादा बच्चे हैं।फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध ने भी ज़ायोनी सेना के हमलों के जवाब में अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन पर रॉकेट बरसाए हैं। पिछले एक हफ़्ते में यूएनएससी की ज़ायोनी शासन के हमले को रुकवाने के लिए बैठकें हुयीं जो अमरीका के हस्तक्षेप की वजह से बिना किसी नतीजे के ख़त्म हो गयीं।

Don`t copy text!