अब फल-सब्जी नही होगी बर्बाद, प्रशिक्षण प्राप्त कर बनाओं विभिन्न खाद्य पदार्थः-धीरेन्द्र कुमार
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714
हरदोई। राजकीय फल संरक्षण केन्द्र प्रभारी धीरेन्द्र कुमार ने बताया है कि कोरोना महामारी के कारण जनपद के फल/सब्जी उत्पादक कृषकों को उपज का उचित मूल्य न मिल पाने के कारण औने पौने दामों पर बेचना पड़ रहा है। जिसके कारण उनकों मुनाफा तो दूर लागत का पैसा भी नही मिल पा रहा है। टमाटर की उपज करने वाले किसान तों रू01 से रू0 2 प्रति किलोग्राम बाजार भाव मिलने के कारण जीविकोंपार्जन करना भी मुश्किल पड़ रहा हैं ऐसे में जनपद में संचालित राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र हरदोई के अन्तर्गत संचालित महात्मा गॉधी खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वःरोजगार योजनान्तर्गत न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले तीन दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण जागरूकता शिविर कार्यक्रम 100 दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुसूचित जाति एवं जनजाति हेतु एससीपी एवं अन्य प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से लाभार्थियों/कृषकों/उत्पादकों को सर प्लस टमाटर से पल्प निकालकर उसमें अनुमन्य प्रिजर्वेटिव मिलाते हुए टोमैटो प्यूरीपल्प एवं अन्य अर्ध निर्मित पदार्थ बनाकर संरक्षित करते हुए विक्रय करने का प्रशिक्षण प्रदान कराया जाता है। ऐसे कृषक/उत्पादकों/एसएचजी/एफपीओ जिन्हे सब्जी/फलों का उचित मूल्य नही मिल पा रहा है। वे राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र हरदोई से सम्पर्क कर फलों/सब्जियों से विभिन्न खाद्य पदार्थो के निर्माण/अन्य अर्ध निर्मित पदार्थ तैयार कर संरक्षित करने का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है/प्राप्त कर चुके है ताकि उन्हे उचित मूल्य प्राप्त हो सके तथा पूर्व की भॉति जीविकोपार्जन कर सके। अधिक जानकारी हेतु राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केन्द्र हरदोई के दूरभाष नं0 9473695640 से सम्पर्क कर सकते है।
एसएम न्यूज़24टाइम्स नेटवर्क उत्तर प्रदेश भारत 9889789714

