बहराइच । लोगों को मास्क लगाने के लिए इसलिए कहा जा रहा है कि वे स्वस्थ रहें और कोरोना का वायरस उन्हें छू न पाए। मास्क ही कोरोना का सबसे बड़ा दुश्मन है। चेहरे पर मास्क है तो वायरस शरीर में घुस नहीं सकता है। इसी वजह से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लोगों को मास्क लगाने के लिए कह रहे हैं कि वे स्वस्थ रहें और कोरोना का वायरस उन्हें छू न पाए। मास्क ही कोरोना का सबसे बड़ा दुश्मन है। चेहरे पर मास्क है, तो वायरस शरीर में घुस नहीं सकता है। इसी वजह से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी लोगों को मास्क लगाने के लिए कह रहे हैं। इसके प्रति लापरवाही के गंभीर परिणाम सामने आए है।
अक्सर देखने में आया है कि जब बाजार में पुलिस बिना मास्क वालों के खिलाफ कार्रवाई करती है, तो लोग मास्क लगा लेते हैं, लेकिन जब पुलिस और प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी आगे बढ़ जाती है, तो लोग मास्क जेब में रख लेते हैं। लोगों का यह काम प्रशासन को नहीं खुद को धोखा देने वाला है। अफसर नहीं चाहते है कि कोई व्यक्ति बीमार हो या बीमारी को स्वजन तक लेकर जाए। इसी वजह से सभी को मास्क लगाने और दो गज की दूरी के नियमों का पालन करने के लिए बोलते है। कोरोना का इतना प्रकोप बढ़ रहा है कि तेजी से लोग संक्रमित हो रहे है। सभी को सावधानियां हर हाल में बरतनी है। जो गाइडलाइन जारी की गई है उसका पालन करना है।
Related Posts

