तुर्क राष्ट्रपति अर्दोग़ान का संकल्पः हम तब तक ख़ामोश नहीं होंगे जब तक सारी दुनिया समझ न ले कि इस्राईल आतंकी सरकार है!

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोग़ान ने कहा कि हम सारी दुनिया के सामने यह सच्चाई लाएंगे कि इस्राईल आतंकवादी सरकार है।

अर्दोग़ान ने एक परियोजना के उद्घाटन समारोह में कहा कि सारी दुनिया के लिए यह समझना ज़रूरी है कि इस्राईल क्या है, वह आतंकी सरकार है।इससे पहले भी अर्दोग़ान ने ग़ज़्ज़ा पर इस्राईल के हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा था कि इस्राईल आतंकी शासन है जो बच्चों और महिलाओं की हत्या में लिप्त है। अर्दोग़ान ने क़ुद्स में मस्जिदुल अक़सा के क़रीब फ़िलिस्तीनियों पर इस्राईली फ़ोर्सेज़ की ओर से पैलेट गन और साउंड बम से हमले पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा था कि यह खुली हुई आतंकी सरकार है।अर्दोग़ान ने अपने एक अलग बयान में कहा कि विश्व समुदाय को चाहिए कि इस्राईल को सबक़ सिखाए।अर्दोग़ान ने अपना प्रस्ताव फिर दोहराया कि फ़िलिस्तीनियों की मदद के लिए अंतर्राष्ट्रीय शांति सेना की तैनाती की जानी चाहिए।

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ 9889789714

Don`t copy text!